सुप्रीम कोर्ट के CJI सूर्यकांत के बयान पर सोशल मीडिया में 'कॉकरोच जनता पार्टी' चर्चा में
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नामक व्यंग्यात्मक कैंपेन चर्चा का विषय बन गया है। जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी टिप्पणियों पर सफ़ाई देते हुए कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया।
इंटरनेट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम से एक वेबसाइट भी बन चुकी है, जो इंस्टाग्राम पर 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ लोकप्रिय हो चुकी है। इसके अलावा, इस वेबसाइट पर दो लाख से अधिक लोगों ने सदस्यता के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है, जो इस कैंपेन की व्यापक पहुंच को दर्शाता है।