logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पड़री से रॉबर्ट्सगंज की बस सेवा शुरू, ग्रामीणों में खुशी

संवाददाता (अहमद राजा )

म्योरपुर ब्लॉक के पड़री (बराईडाड़) से उत्तर प्रदेश माo मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत आज दिनांक 21 मई, गुरुवार से पड़री (बराईडाड़) से रॉबर्ट्सगंज के लिए बस सेवा प्रारंभ हो गई।

मौके पर उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव ने बस को झंडा दिखाकर गांव से रवाना किया तथा परिवहन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बस रवाना होने के अवसर पर राजबली, सुभाष गुप्ता, श्याम बिहारी गुरुदेव, विजय लाल, सोनू यादव, संतोष दयाल, राजू प्रसाद, अवधेश, रमेश, राम चंद्र गुप्ता, मुकेश यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस बस सेवा से रेणुकूट एवं रॉबर्ट्सगंज आने-जाने वाले मजदूरों, विद्यार्थियों और किसानों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बस कर्मचारियों के अनुसार बस प्रतिदिन प्रातः 6:15 बजे पड़री स्टैंड से चलेगी और सुबह 10:15 बजे रॉबर्ट्सगंज पहुंचेगी। वहीं रॉबर्ट्सगंज से वापसी के लिए बस दोपहर 2:45 बजे रवाना होगी।

114
4628 views

Comment