logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नो हेलमेट, नो तेल' नियम की उड़ी धज्जियां, इटवा के पेट्रोल पंप पर सरेआम प्रशासनिक आदेशों का मखौल!



इटवा- डुमरियागंज रोड पर स्थित श्याम ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप का मामला सिद्धार्थनगर।


बड़ी खबर: जिले के मुखिया (DM) के सख्त आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है इटवा का यह पेट्रोल पंप। बिना हेलमेट धड़ल्ले से बांटा जा रहा है पेट्रोल। मुख्य बिंदु जो खड़े कर रहे हैं सवाल: आदेश सिर्फ कागजों पर? सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी (DM) द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर 'नो हेलमेट, नो तेल' का सख्त नियम लागू किया गया है, लेकिन श्याम ऑटोमोबाइल्स पर इस आदेश का दूर-दूर तक कोई असर नहीं दिख रहा।
तस्वीरें बयां कर रही हैं हकीकत: वायरल तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दर्जनों बाइक सवारों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है और पंप कर्मी बिना किसी रोक-टोक के ईंधन भर रहे हैं। लाचार पुलिस और प्रशासन? स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला इस खुले उल्लंघन को रोकने और नियमों का पालन करवाने में पूरी तरह असमर्थ और नाकाम साबित हो रहा है। जनता और प्रशासन से सीधे सवाल:"क्या किसी बड़ी अनहोनी या हादसे के बाद ही जागेगा स्थानीय प्रशासन? जब खुद जिम्मेदार ही नियमों का पालन कराने में पीछे हट रहे हैं, तो आम जनता में कानून का डर कैसे रहेगा।

17
700 views

Comment