logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गया जी,सुलेबट्टा में ग्राम रक्षा दल के नौजवानों का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

गया जी के बाराचट्टी,सुलेबट्टा में ग्राम रक्षा दल के नौजवानों का प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ शुभारंभ, सरकार से मानदेय एवं स्थायीकरण की मांग तेज
📍 सुलेबट्टा शोभ मैदान, गया | दिनांक : 21/05/2026
बिहार ग्राम रक्षा दल जिला गया जी के द्वारा जिला अध्यक्ष श्री शिव शंकर प्रसाद की अध्यक्षता में सुलेबट्टा शोभ मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम रक्षा दल के नौजवानों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत थे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पट्टी पंचायत की मुखिया सविता कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि उमेश शंकर सत्यार्थी एवं प्रशिक्षणकर्ता त्रिपुरारी प्रसाद उपस्थित रहे।
फीता काटकर एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण शिविर की औपचारिक शुरुआत हुई। उपस्थित युवाओं में प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में शुरू हुआ प्रशिक्षण
विदित हो कि मोहम्मद वसीर अहमद, विशेष कार्य पदाधिकारी सह संयुक्त सचिव, पंचायती राज विभाग बिहार सरकार के संचिका संख्या- 4 प/ ग्राम रक्षा दल-30-02-2022 / 3582/प, स. के तहत विभागीय अधिसूचना संख्या-10080 दिनांक 15/12/2015 के आलोक में 23/02/2026 को बिहार के सभी जिला पदाधिकारी एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया गया था।
निर्देश में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, क्षेत्र पदाधिकारियों एवं दलपतियों के प्रशिक्षण से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
“कार्य क्षमता बढ़ाना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य” — राम प्रसाद राऊत
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा कि विभागीय अधिसूचना संख्या-10080 दिनांक 15/12/2015 के प्रावधान के अनुसार ग्राम रक्षा दल के सदस्यों, क्षेत्र पदाधिकारियों एवं दलपतियों को प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य उनकी कार्य क्षमता को बढ़ाना है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के प्रशिक्षण निर्देशों से ग्राम रक्षा दल के नौजवानों में नई आशा का संचार हुआ है। यह 11 वर्षों के संघर्ष का प्रतिफल है। ग्राम रक्षा दल के सदस्य वर्षों से सड़क से लेकर संसद भवन तक आंदोलनरत हैं।
मानदेय एवं स्थायीकरण की मांग दोहराई
श्री राऊत ने कहा कि ग्राम रक्षा दल के नौजवानों की प्रमुख मांग मानदेय एवं स्थायीकरण है और जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बिहार सरकार से अविलंब मांगों को पूरा करने की अपील करते हुए सभी नेतृत्वकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।
सैकड़ों सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर मोहन चौधरी, जितेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार, दीपक कुमार, राजकुमार पासवान, राकेश कुमार, विक्की पांडे, प्रेमन यादव, संदीप कुमार, किशोर कुमार, दिलीप कुमार, शिव कुमार प्रसाद, देव कुमार प्रसाद, रिंकू देवी, सीमा देवी, रंजू कुमारी, पिंकी देवी, रूबी त्रिपाठी, सरस्वती देवी, प्रतिमा कुमारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।

46
3119 views

Comment