भक्त प्रहलाद की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर
ईंटों (जालौन)-
कुठौद ब्लॉक के ग्राम ईंटों में कमलेश राठौर ठेकेदार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथाव्यास श्री राजेश द्विवेदी द्वारा भक्त प्रहलाद प्रभु नरसिंह अवतार की कथा का वर्णन किया गया। व्यास जी ने बताया कि भक्त प्रहलाद ने 5 वर्ष की उम्र में अपनी भक्ति से ईश्वर को प्राप्त कर लिया था। जो भक्त सिर्फ ईश्वर के भरोसे होते हैं सदैव ईश्वर उनकी मदद करते हैं। भगवान अपना अपमान तो सहन कर लेते हैं पर भक्त का अपमान सहन नहीं कर सकते। भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए प्रभु श्री हरि ने नरसिंह अवतार लिया हिरण्यकश्यप का वध किया और भक्त प्रहलाद की भक्ति अमर हो गई। इस मौके पर पारीक्षित मीना कमलेश राठौर आचार्यगण ओमजी दुबे आयुध अवस्थी राम द्विवेदी संगीत टीम में कल्लू यादव शीलू चौहान नीलू ओझा आयोजक लक्ष्मी नारायण रामा रामनरेश बिट्टी संतोष रश्मि प्रवीण महेश्वरी अशोक रामरूप दयाराम रामस्वरूप शिवप्रकाश संतोष गिरीश मनीष हरीशंकर मुकेश दिनेश निर्मल सौरभ पुष्पेंद्र दीपेंद्र शिवम कार्तिक अनिकेत अभि सक्षम आदित्य ऋषभ अंकुश स्पर्श दैविक आरव ग्राम प्रधान ब्रजेश प्रजापति संतोष शिवहरे रविन घोष अखिल निखिल राहुल बाबू विश्वजीत सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।