घोलिया विधुत उपकेन्द्र अघोषित बिजली कटौती से नाराज़गी
श्रावस्ती: पिपरहवा क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। दैनिक भास्कर के पत्रकार मिंटू यादव ने पावर हाउस पर कई बार फोन किया, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी फोन नहीं उठाते रहे।
रात करीब 1:13 बजे मिंटू यादव अपने साथ चार-पांच लोगों को लेकर पावर हाउस पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मनोज कुमार दुबे और डीबी सिंह मौजूद थे, जबकि अन्य कर्मचारी गहरी नींद में पाए गए। बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रही, जिससे विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए। मिंटू यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाने की अपील की। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सुधार व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।