logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंतरराज्यीय तस्कर पर निरोधात्मक कार्रवाई


Madhya Pardesh/ मंदसौर। अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय तस्कर शानु उर्फ शाहनवाज पिता जमिल खान पठान निवासी नाटाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (पीआईटी एनडीपीएस एक्ट) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सीतामऊ निरीक्षक कमलेश प्रजापति ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा तैयार प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी मंदसौर के माध्यम से आयुक्त उज्जैन को भेजा गया था, जिसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निरोधात्मक आदेश जारी किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 5 मामले अवैध मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित हैं। उसके खिलाफ मंदसौर जिले के अफजलपुर, सीतामऊ, सुवासरा सहित राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाने में भी अपराध दर्ज हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति एवं उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

4
208 views

Comment