logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शशि प्रकाश सिंह ने जिले के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श +2 विद्यालय में फिल्म एवं गाने के प्रसारण के वायरल वीडियो मामले में कड़ा संज्ञान l

शशि प्रकाश सिंह ने जिले के सारवां प्रखंड स्थित आदर्श +2 विद्यालय में फिल्म एवं गाने के प्रसारण के वायरल वीडियो मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर विद्यालय परिसर से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए दोषी कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की।
मामले में +2 विद्यालय सारवां के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक श्री किसलय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें विभागीय कार्रवाई के अधीन रखा गया है। वहीं विद्यालय में अनुशासनहीनता, लापरवाही और नियंत्रण की कमी को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक सह स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक श्री अवधेश कुमार ठाकुर को प्रभारी प्रधानाध्यापक पद से मुक्त कर दिया गया है। उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने की अनुशंसा की गई है।
उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने इस कार्रवाई के साथ जिले के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर किसी भी सरकारी संस्थान में अनुशासनहीनता अथवा कार्य में लापरवाही किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं सामने आने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सीधी और सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

7
1056 views

Comment