ग्राम शेखपुरा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
माधौगढ़: ग्राम शेखपुरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य एवं सफल समापन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खेल भावना, अनुशासन और जीत का जज्बा देखने को मिला।
मुख्य अतिथि आशीष पाण्डेय जी ने समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से स्वागत किया।
इस अवसर पर 219 माधौगढ़ विधानसभा प्रत्याशी आशीष पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते है उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, संघर्ष और आपसी भाईचारे की भावना को भी मजबूत करता है
उन्होंने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और ग्रामवासियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसे आयोजनों को लगातार बढ़ावा मिलना चाहिए, जिससे युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हों