logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रयागराज : माफिया दिलीप मिश्र की 43 लाख की संपत्ति कुर्क होगी

प्रयागराज : माफिया और हिस्ट्रीशीटर दिलीप मिश्र की अपराध से अर्जित लगभग 43 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की जाएगी। यह संपत्ति नैनी कोतवाली के छिवकी इलाके में स्थित है। प्रशासन गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है और जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।

प्रशासन का दावा है कि दिलीप मिश्र ने यह संपत्ति अपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की है। दिलीप मिश्र के खिलाफ लगभग 54 मुकदमे दर्ज हैं। वह 2010 में बसपा शासन के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर हमले की साजिश में भी शामिल थे। वर्तमान में वह 2020 से फतेहगढ़ जेल में बंद है।

16
479 views

Comment