महेश्वर में गंगा दशमी पर विशेष पूजा और आरती
महेश्वर : मां नर्मदा तट पर मां गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा दशमी के दिन विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भयडे की महाप्रसादी का वितरण भी किया गया जो दस दिन तक रोजाना जारी रहेगा।
इस समारोह में स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मां गंगा की आरती में भाग लिया। मां गंगा सेवा समिति ने धार्मिक आयोजन की पूर्ण व्यवस्था की।