logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंघोला (जिला बालोद) से दिल छू लेने वाली तस्वीरें

जहां शहरों के बच्चे गर्मी की छुट्टियों में वीडियो गेम, मोबाइल और वेकेशन का आनंद ले रहे हैं, वहीं बालोद जिले के ग्राम सिंघोला के बच्चों ने अपनी मेहनत और हुनर से एक अनोखी मिसाल पेश की है।
इन बच्चों ने खुद जुगाड़ से एक सुंदर बैलगाड़ी तैयार की और उसी में बैठकर खेत से अपने घर जाते दिखाई दिए। ग्रामीण जीवन की सादगी, मेहनत और बचपन की असली खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है।
बिना किसी महंगे खिलौने या साधनों के भी कैसे खुश रहा जाता है, यह सिंघोला के इन बच्चों ने दिखा दिया। बच्चों की इस रचनात्मक सोच और देसी हुनर को देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

53
1547 views

Comment