शहडोल: मेडिकल कॉलेज रोड की खराब सड़क स्थिति पर चिंता
शहडोल: मेडिकल कॉलेज रोड से लेकर बुरा चौराहा तक सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है। इस मार्ग पर गड्डे और टूटी सड़क की वजह से आवागमन में कठिनाई हो रही है और लोगों को सुरक्षा का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।