logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संकट मोचन दरबार पहुंचे उप जिलाधिकारी, बाबा हनुमान की महाआरती कर लिया आशीर्वाद

रिपोर्टर: देव ठाकुर

बिल्सी। शनिवार को बिल्सी के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन दरबार में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) श्री राजेश कुमार सिंह ने मंदिर पहुंचकर बाबा हनुमान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर पहुंचने पर संकट मोचन दरबार के महंत संजय शर्मा ने 'जय श्री राम' का पटका पहनाकर उप जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम श्री राजेश कुमार सिंह ने मंदिर में आयोजित बाबा हनुमान जी की भव्य महाआरती में भाग लिया और पूरी श्रद्धा के साथ आरती उतारी।महाआरती संपन्न होने के बाद उप जिलाधिकारी ने मंदिर के महंत संजय शर्मा के साथ बैठकर शनिदेव के विशेष खिचड़ी प्रसाद का भोग ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही और पूरा दरबार 'जय श्री राम' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। संवाद

11
117 views

Comment