बारां में भीषण गर्मी में 59 यूनिट रक्तदान हुआ
बारां: बारां ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी के कारण हनुमान क्लब पाठेडा, शिक्षा सहकारी कोटा बारां तथा रक्तकोष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ 59 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का संयोजन यशवंत सुमन ने किया, जबकि मुख्य अतिथि रक्तकोष बारां जिलाध्यक्ष नंदलाल केसरी थे। शिविर की अध्यक्षता जिला संयोजक दुर्गाप्रसाद प्रजापति ने की।
विशिष्ट अतिथियों में बंकट व्यायामशाला बारां के अध्यक्ष भुवनेश सोनी, ब्लड बैंक के डॉ प्रदीप नागर, फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण मीना, जिला ब्रांड एम्बेसडर संजय मेघवाल, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश केरवाड़िया, पूर्व उप सरपंच राकेश नागर, बारां तहसील अध्यक्ष भवानी सुमन सहित अन्य मौजूद थे। नंदलाल केसरी ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए सभी से वर्ष में एक बार रक्तदान करने की अपील की। शिविर में सोनम मेघवाल, अंतिमा सुमन, विशाल गुजर, करण प्रजापति, हेमराज सुमन, उदय मालव, रोहित बैरवा ने पहली बार रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।