logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारां में भीषण गर्मी के बीच श्रीरामकथा में उमड़ा जनसैलाब

खेडिया (बारां) : बारां जिले में 45 डिग्री तापमान के बावजूद स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में महामंडलेश्वर सर्वेश्वरदास त्यागी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीरामकथा और 21 कुंडीय हनुमान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छठे दिन कथा पंडाल छोटा पड़ने के कारण सैकड़ों भक्त बाहर खड़े होकर पूज्य श्यामजी महाराज से कथा का आनंद लेते रहे।

व्यासपीठ से श्यामजी महाराज ने कहा कि रामकथा पूरे समाज को जोड़ने वाली विधा है और प्रभु राम ने भेदभाव मिटाकर सभी को गले से लगाया। संतों ने सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए सनातन समाज के एकजुट होने पर जोर दिया। कथा में कैलाश जी अनाडी, रामगोपाल, चन्द्रमोलेश्वर, आचार्य परमानंद सहित अनेक संत उपस्थित रहे। रविवार को मुख्य यजमान सुनील मालव थे, जबकि समिति के अध्यक्ष बाबूलाल मालव ने बताया कि सोमवार को इस भव्य अनुष्ठान की पूर्णाहुति महायज्ञ की अंतिम आहुतियों के साथ होगी।

0
12 views

Comment