CBSE री-इवैल्युएशन पोर्टल क्रैश, छात्रों के पैसे कटने पर नोटिस जारी
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के रिजल्ट के बाद शुरू हुई कॉपियों के री-चेकिंग प्रक्रिया में तकनीकी समस्याएं सामने आई हैं। साल 2026 में फीस में भारी कटौती के बाद, कॉपियों की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए छात्रों की भारी भीड़ के कारण बोर्ड का मुख्य सर्वर क्रैश हो गया।
बोर्ड ने ट्रैफिक के कारण री-इवैल्युएशन पोर्टल की अंतिम तिथि 24 मई 2026 तक बढ़ाई थी, लेकिन अंतिम दिन भी तकनीकी खराबी के चलते छात्रों के खातों से गलत तरीके से पैसे कटने की शिकायतें मिलीं। इस मामले में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है और सभी प्रभावित छात्रों को पूरा रिफंड देने की घोषणा की है।