logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बकरीद पर्व को लेकर छिपादोहर थाना में शांति समिति की बैठक छिपादोहर प्रतिनिधि। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेक

बकरीद पर्व को लेकर छिपादोहर थाना में शांति समिति की बैठक

छिपादोहर प्रतिनिधि।
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को छिपादोहर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक लातेहार एसपी के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बरवाडीह सीओ लवकेश सिंह ने की।

बैठक में आगामी बकरीद पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी समन्वय तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें।

सीओ लवकेश सिंह ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव कायम रहे।

बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।मौके पर सबइंस्पेक्टर विकासेंदु त्रिपाठी,इंद्रजीत तिवारी,निजाम अंसारी, तेतर यादव,दीपक प्रसाद,विजय प्रसाद, कृष्णा यादव युगल किशोर प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

2
133 views

Comment