logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बगलामुखी महादेवी अनुष्ठान में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था *चतुर्थ दिवस पर हवन-पूजन एवं भैरव अभिषेक में भक्तों ने ली बढ़-चढ़कर भागीदारी*

चतुर्थ दिवस पर हवन-पूजन एवं भैरव अभिषेक में भक्तों ने ली बढ़-चढ़कर भागीदारी

सोजत। श्री सिद्ध जोड़ भैरव मन्दिर चामड़ियाक मार्ग स्थित मंदिर परिसर में चल रहे श्री बंगलामुखी महादेवी पीताम्बरा महाविद्या 10 दिवसीय एक लाख जप अनुष्ठान महोत्सव के चतुर्थ दिवस रविवार को भक्तिमय वातावरण बना रहा। अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माँ बगलामुखी एवं भैरव बाबा के समक्ष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महन्त श्री गोविन्दानन्द गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आचार्य पंडित पांचाराम जोशी के निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पीताम्बर पूजन, भैरव सहस्त्रार्चन एवं रूद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। यज्ञशाला में प्रज्ज्वलित अग्नि के समक्ष पीत वस्त्र धारण किए श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से अनुष्ठान में सहभागी बने। पूरे परिसर में “जय माँ बगलामुखी” के जयघोष गूंजते रहे।

अनुष्ठान के दौरान यजमान परिवार सहित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियाँ देकर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। महिलाओं एवं युवाओं की भी विशेष भागीदारी देखने को मिली। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान 30 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा तथा अंतिम दिन पूर्णाहुति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर राजू शर्मा, बालकिशन जोशी, जयव्यास, अजय जोशी, प्रवीण शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

5075 views

Comment
  • Ajay Kumar Joshi

    बहुत ही सुन्दर