logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनपुरी: बालू अनलोडिंग में ट्रक पलटा, बिजली का खंभा गिरा

मैनपुरी : बरनाहल क्षेत्र के ग्राम नवाटेडा में सड़क किनारे बालू के अवैध अतिक्रमण के कारण बड़ा हादसा टल गया। बालू अनलोडिंग के दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा केबल समेत धराशाई हो गया। घटना के वक्त वहां कोई राहगीर नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने बालू माफियाओं के अवैध कब्जे की बात कही है। बालू की अनलोडिंग लगातार सड़क पर होती रहती है, जिससे जाम और हादसों का खतरा बना रहता है। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लाइन दुरुस्त कर रही है। ग्रामीणों ने डीएम मैनपुरी से अवैध अतिक्रमण हटवाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

0
2 views

Comment