logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पंचायत जहाँगीरगंज जिला अंबेडकर नगर स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में चल रही है भव्य श्री राम कथा

नगर पंचायत जहाँगीरगंज जिला अंबेडकर नगर स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ, श्री रामकथा एवं महाभंडारे के अंतर्गत आज श्री रामकथा के द्वितीय दिवस श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में कथा का रसपान करने हेतु सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर जिले के जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी श्री योगेंद्र नाथ त्रिपाठी जी, श्री त्रिपाठी जी के शुभचिंतक श्री सुधाकर तिवारी जी, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता कमल जी, भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद उपाध्याय जी, श्री हरिश्चंद्र दुबे जी, श्री राजेश दुबे जी, श्री अरिमर्दन दुबे जी, श्री हरिकिशुन पाण्डेय जी, श्री अनिल दुबे जी, श्री ओमप्रकाश जायसवाल जी, श्री अजय पांडे जी (नारियाव) तथा श्री शैलेंद्र दुबे जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कथा श्रवण किया एवं आयोजन की सराहना की।
इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में ग्राम एवं क्षेत्र के श्रद्धालुजन, मातृशक्तियाँ, बहनें एवं युवा भी पूरे भक्तिभाव से कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता यह प्रमाणित कर रही है कि यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक आस्था, एकता और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण का दिव्य उत्सव बन चुका है।
श्री योगेंद्र नाथ त्रिपाठी जी के संरक्षण एवं आयोजन समिति, जहाँगीरगंज के तत्वावधान में यह पावन आयोजन निरंतर भक्तिमय वातावरण में आगे बढ़ रहा है, जहाँ प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या और उत्साह दोनों में वृद्धि देखी जा रही है।

9
40 views

Comment