logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आरजीएचएस की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पेंशनरों का आंदोलन तेज, 25 मई को सौंपेंगे ज्ञापन

सोजत। अजय कुमार जोशी। राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (RGHS) में पिछले दो माह से चल रही अव्यवस्थाओं के विरोध में राजस्थान पेंशनर समाज ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने बताया कि 25 मई को प्रातः 11:30 बजे स्थानीय पेंशनर समाज भवन में पेंशनर्स एकत्रित होकर स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही परेशानियों को लेकर उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

मोयल ने बताया कि आरजीएचएस योजना के अंतर्गत पेंशनरों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं एवं आवश्यक दवाइयां नहीं मिलने से प्रदेशभर में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है।

प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर की अध्यक्षता में आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में सरकार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आंदोलन को और प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि 13 मई से प्रदेशभर में जिला स्तर पर प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की शुरुआत की गई थी, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 25 मई को राजस्थान की सभी 350 उपशाखाओं में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसी क्रम में सोजत उपशाखा भी सक्रिय भागीदारी निभाएगी।

लालचंद मोयल ने सोजत उपशाखा के सभी पेंशनर बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर ज्ञापन कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

21
1890 views

Comment