logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्रीनगर में गढ़वाली फिल्म बैमी शंख का भव्य विमोचन, मेयर आरती भण्डारी ने किया शुभारंभ


श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फिल्म ‘बैमी शंख’ का आज नगर निगम सभागार में भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीनगर की मेयर आरती भण्डारी ने फीता काटकर फिल्म का औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल एवं संस्था के निर्देशक मदन गड़ोई ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में प्रसिद्ध संगीतज्ञ बीरलाल जी, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्णानंद मैथानी तथा विमल बहुगुणा भी उपस्थित रहे।
संस्था के सभी सदस्यों ने पारंपरिक अंदाज में शॉल ओढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा झलकती नजर आई।

नगर निगम सभागार में आयोजित फिल्म के प्रीमियर शो में भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। खचाखच भरे हॉल में दर्शकों ने पूरी फिल्म बड़े उत्साह और रुचि के साथ देखी। फिल्म समाप्त होते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से कलाकारों और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।

फिल्म के निर्देशक मदन गड़ोई ने बताया कि ‘बैमी शंख’ एक भक्त और भगवान के बीच की आस्था और विश्वास की कहानी है, जिसे स्थानीय संस्कृति और भावनाओं के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा कि दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से पूरी टीम उत्साहित है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल के साथ-साथ
रमेश चंद्र थपलियाल, भगत सिंह बिष्ट, दीनबंधु चौहान, किशोरी लाल नौटियाल, प्रनोद नौडियाल, हरिप्रसाद उनियाल, पड़मेंद्र रावत, धर्मेंद्र, संजय कोठारी, अरुण कठेत, यमुना प्रसाद काला, हरेंद्र तोमर, शशि बिष्ट, ममता गड़ोई, सुसमा बर्थवाल, विजया लक्ष्मी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया कि गढ़वाली सिनेमा तेजी से आगे बढ़ रहा है और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच मिल रहा है। ‘बैमी शंख’ जैसी फिल्में क्षेत्रीय संस्कृति और आस्था को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

183
7887 views

Comment