logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चाईबासा : दुंबीसाई हो' हायम मरसल अकड़ा, जोहार एक्स पी और देशाऊली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल्य विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

आज रविवार 24 मई 2026 को चाईबासा के दुंबीसाई स्थित अर्जुना हॉल के प्रांगण में हो' हायम मरसल अकड़ा, जोहार एक्स पी और देशाऊली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कौशल्य विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी युवाओं को सामाजिक स्तर से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है, कार्यक्रम का शुभारंभ हो लोकगीत एवं प्रार्थनाओं के साथ शुरूआत किया, फिर समाज के प्रमुख व्यक्तियों को अतिथि के रूप में को स्वागत किया गया।



जिसमें झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न जगहों से के अलावा उड़ीसा के क्योझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिला से कौशल्य विकास का लाभ उठाने के लिए प्रतिभागी शामिल हुए। एकदिवसीय स्किल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्देश्य या था कि स्किल को सीख कर युवा अपने स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सके। इस एक दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम मुख्य रूप से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण देने के लिए

1. JoharXP app, Warang chiti App lounch आर्यन बुड़ीउलि और उनकी टीम

2. ज्वेलरी सेशन - सीता

3. रेशम खेती - शंकर सोय

4. Traditional Art session - श्रामिक बरजो

5. Visual Art session - धीरेंद्र हाईबुरू

6. Traditional food session - मालती बोदरा

7. Bakery Food session - प्राछी अनुज्ञा खालखो

8. Branding & packaging session - श्रावण सुन्डी (online session)



समापन से पूर्व, देशाऊली फाउंडेशन के संस्थापक व सामाजिक कार्यकर्ता साधु हो के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था की संस्थापक पांगेला सामड वर्तमान में मलेशिया में रहती है इसके बावजूद उन्होंने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दिया। और अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



मुख्य रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमनदीप कौर, मोयका बिरूवा, नगेश्री बिरूली, सोनिया सोय, पुष्पांजलि बारी, आर्यन बुड़ीउलि, श्रमिक बरजो, मालती बोदरा, सोनिया बांकिरा, सुनील गागराई, विष्णु कुमार तियू, धीरेंद्र हाईबुरू, प्रधान तमसोय, कोमल तिरिया, नन्दी जोंको, सारिका पूर्ति, साधना समाड आदि अपना योगदान दिया। प्रेस विज्ञप्ति Photo Credit : Sadhu Ho

5
14 views

Comment