logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवादा: युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर की आत्महत्या

नवादा: जिले के हिसुआ स्थित किउल-गया रेलखंड के तिलैया जंक्शन पर रविवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में तिलैया जंक्शन के समीप राहुल नगर के लोगों ने उसकी पहचान किया। युवक की पहचान गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्कीहार गांव निवासी भोला मांझी के रूप में हुई। बताया गया कि वह अपनी बहन बसंती देवी और बहनोई अरुण मांझी के यहां राहुल नगर आया हुआ था।

0
0 views

Comment