logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धानोरा-मुरुमगांव मार्ग पर बड़ा हादसा: निजी बस पलटी, 18 यात्री घायल धानोरा, 25 मई। धानोरा-मुरुमगांव मार्ग पर वडगांव के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्र

🚨 धानोरा-मुरुमगांव मार्ग पर बड़ा हादसा: निजी बस पलटी, 18 यात्री घायल 🚨
रिपोर्टर : रिसीक पुसाऊराम काटिंगल
धानोरा, 25 मई। धानोरा-मुरुमगांव मार्ग पर वडगांव के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 18 यात्री घायल हो गए, जबकि 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल धानोरा ग्रामीण अस्पताल तथा गड़चिरोली रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक का वाहन से नियंत्रण छूटने के बाद बस सड़क से उतरकर पलट गई। गनीमत रही कि बस एक पेड़ के सहारे रुक गई, जिससे बड़ा जनहानि टल गई।
💥 सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह?
स्थानीय नागरिकों ने NH-930 मार्ग की जर्जर हालत पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और कई बार शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई।
🗣️ ग्रामीणों का कहना है: "अगर समय रहते सड़क की मरम्मत होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।"
⚠️ बड़ा सवाल:
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? धानोरा-मुरुमगांव मार्ग की बदहाल सड़क आखिर कब सुधरेगी?
जनता की मांग: सड़क की तत्काल मरम्मत कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

4
907 views

Comment