logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छात्रा से छेड़खानी के बाद पुलिस ने होटल सील कियाछेड़खानी के मामले में एक होटल कर्मी गिरफ्तार, मैनेजर समेत दो फरार

छेड़खानी के मामले में एक होटल कर्मी गिरफ्तार, मैनेजर समेत दो फरार पटना, हिन्दुस्तान टीम। रूपसपुर थाना क्षेत्र में आरपीएस लॉ कॉलेज रोड स्थित होटल हाईडेन विला को पुलिस ने रविवार को सील कर दिया। होटल में पिता के साथ ठहरी एक छात्रा से शुक्रवार रात छेड़खानी की घटना के बाद यह कार्रवाई की गई। छात्रा के पिता के लिखित आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें एक होटल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मैनेजर समेत दो कर्मचारी फरार हैं। होटल से शराब की बोतलें और यौनवर्धक दवाएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस जांच में होटल का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया गया। मामले में होटल मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बेगूसराय निवासी एक व्यक्ति अपनी बेटी को पॉलीटेक्निक की परीक्षा दिलाने के लिए पटना आए थे। वे रूपसपुर स्थित होटल हाईडेन बिला के कमरा संख्या 103 में बेटी के साथ ठहरे थे। शुक्रवार रात रूपसपुर के आरपीएस मौड़ स्थित होटल हार्डवेन विला का गिरफ्तार कर्मी सत्येंद। होटल से शराब की बोतलें और यौनवर्धक दवाएं भी बरामद की गईं होटल में पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और कुछ युवक भी ठहरे थे 12:48 बजे होटल का एक कर्मी उनके कमरे में घुस गया और छात्रा को जबरन खींचने लगा। इसी दौरान पिता की नींद खुल गई। उन्होंने विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देखकर आरोपित वहां से भाग निकला। उन्होंने ने डायल 112 पर इसकी सूचना चार साल पहले बना था होटल हाईडेन विला होटल हाईडेन विला का निर्माण वर्ष 2022 में हुआ था। चार मंजिला इस होटल में चार पार्टनर हैं। पुलिस के अनुसार होटल का सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया था और यह थाने में सूचीबद्ध भी नहीं था। होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन घटना की रात वे बंद थे। पुलिस का कहना है कि साजिश के तहत कैमरे बंद किए गए थे, ताकि घटना के बाद कोई साक्ष्य न मिल सके। यह होटल रूपसपुर थाना से महज आधा किलोमीटर की तरी पर स्थित है दी। रात 1:15 बजे पुलिस होटल पहुंची। इस बीच उन्होंने पटना में रहने वाले अपने भतीजे को भी घटना की जानकारी दी। वह भी दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। पुलिस ने आरोपित कर्मी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि होटल मैनेजर और एक अन्य कर्मों फरार हो गए। दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंधा में रूपसपुर थाने में कांड संख्या 378/26 दर्ज कर जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में जिना लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। रात में चल रही थी शराब पार्टीः घटना के बाद होटल में हंगामा शुरू हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि शुक्रवार रात होटल में शराब पार्टी चला रही थी। रात में होटल का सीसीटीवी कैमरा भी बंद कर दिया गया था, ताकि किसी प्रकार का वीडियो फुटेज रिकॉर्ड न हो सके। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में होटल कर्मी सत्येंद्र कुमार छात्रा के कमरे में दुष्कर्म की नीयत से घुसा था। होटल की तलाशी के दौरान वहां से शराब की बोतलें और यौनवर्धक दवाएं बरामद की गई। होटल के दो अलग- अलग कमरों में पश्चिम बंगाल की दो युवतियां और कुछ युवक भी ठहरे हुए थे। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

0
986 views

Comment