logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुबली से जोधपुर नई रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध

कर्नाटक: मीडिया रिपोर्टर महेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार के अश्विनी कुमार रेलवे मंत्री को अनुरोध किया है कि हुबली से जोधपुर वाया बेलगाम और जालौर नई रेल सुविधा शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि हुबली और बेलगाम में लाखों प्रवासी राजस्थान समाज के लोग रहते हैं, जिन्हें राजस्थान आने-जाने के लिए रिजर्वेशन टिकट नहीं मिल पाती है।

महेंद्र चौधरी ने कहा कि बेलगाम-जालौर मार्ग पर हफ्ते में दो दिन रेगुलर ट्रेन चलाने से यह समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेन खाली नहीं जाएगी क्योंकि यहां बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं। उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की भी मांग की।

18
694 views

Comment