पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, राप्तीनगर शाखा की स्थापना दिवस समारोह
गोरखपुर।पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन राप्ती नगर की स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 24.05.26 रविवार को राप्ती नगर के सीजन रेस्टोरेंट में किया गया जिसके मुख्य अतिथि डा. भारत भूषण, पूर्व विभागाध्यक्ष ललित कला एवं संगीत विभाग, पं दीन दयाल उपाध्याय विश्व विद्यालय गोरखपुर थे। पुरुष एवं महिला पेंशनरों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डी एम त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह,महामंत्री मुन्नी लाल गुप्ता, महामंत्री (संगठन) भानु प्रकाश नारायण, महामंत्री (हित) पुरुषोत्तम सिंह , श्रीमती कमलासिनी तिवारी इत्यादि ने आयोजन को संबोधित किया। महामंत्री श्री मुन्नी लाल गुप्ता ने एसोसिएशन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न उत्साह वर्धक कार्यक्रमों की भरपूर सराहना किया। मुख्य अतिथि डॉ . भूषण ने इस कार्यक्रम की काफी सराहना की एवं कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का ऐसा मनोहारी कार्यक्रम शायद हीं देखने को मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री तपन विकास मुखर्जी, सुश्री मीरा सिकदर, श्रीमती स्मृति दत्ता एवं श्री बेचन गौर तथा इनके सहयोगियों ने नृत्य एवं संगीत की एक ऐसी महफ़िल सजा दिया था जिसका शब्दों में वर्णन करना असम्भव है। लोकप्रिय भोजपुरी गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव की प्रस्तुति से सारा हाल तालियों से गूंज उठा।मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, रेलवे कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह, यूनियन बैंक गीता वाटिका के प्रबंधक मीडिया के सदस्यों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा सचिव मयंक मोहन तिवारी ने किया।इस आयोजन को सफल बनाने में में श्री उमेश चन्द्र सिंह, श्री बी बी मल्ल, श्री डी एन सिंह, श्री रामाकांत सिंह, श्री युगल किशोर सिंह एवं अन्य सारे सदस्यों का महत्व पूर्ण योगदान रहा।अंत में कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह ने मुख्य सलाहकार श्री ब्रह्मा नन्द सिंह, दिनेश शरण , केन्द्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार कोहली की उपस्थिति में सभी अतिथियों, सदस्यों,बैंक अधिकारियों ,कलाकारों एवं मीडिया के सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं सबों के प्रति अपना आभार प्रकट किया। राष्ट्रगान के साथ आयोजन सम्पन्न हुआ।