logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैन समाज भी सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करने हेतु सकल दिगंबर जैन समाज सिंहपुर सतना ने माननीयपुलिस अधीक्षक,जी को ज्ञापन

🙏 सादर जै जिनेंद्र 🙏
आज दिनांक 25.मई 2026 दिन सोमवार को सिंहपुर में सकल जैन समाज ने हाल ही में रीवा में हुई सड़क दुर्घटना में 2 आर्यिका माता जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सुबह 8:30 बजे सकल जैन समाज सिंहपुर ने जैन मंदिर से बस स्टैंड से टोल प्लाजा होते हुए सिंहपुर थाना तक मौन जुलूस निकल कर शासन प्रशासन से इस घटना की गहन जांच की मांग की है। बिहार पर निकले सकल साधुओं गुरुओं ओर माताओं की सुरक्षा की गुहार लगाई है। सकल जैन समाज सिंहपुर की ओर से ज्ञापन माननीय थाना प्रभारी आदरणीय श्री सतेंद्र सिंह जी व माननीय मिश्रा जी को सौंपा गया । उपस्थित जन समूह को आश्वस्त किया इस विषय को सक्षम अधिकारी तक पहुंचाया जाएगा ओर घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। ज्ञापन के दौरान सैकड़ों की तादात में समाज की माताओं बहनों के साथ जन समूह उपस्थित रहे।
आदरणीय थाना प्रभारी महोदय श्री सिंह साहब जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में धर्म गुरुओं धर्म गुरु माता जी व समाज के सभी धार्मिक कार्यों में जहां जैसी शासन प्रशासन की जरूरत होगी हमारा प्रशासन सदैव समाज के साथ रहेगा।
साथ ही माता जी के साथ जो दुखद घटना हुई है उसकी उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ये आश्वासन माननीय के द्वारा दिया गया। साथ ही आगे भविष्य में ऐसी कोई दुखद घटना न घटे सरकार से कानून बनाने की भी बात की गई
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जैन समाज भी सरकार का ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित करने हेतु सकल दिगंबर जैन समाज सिंहपुर सतना ने माननीयपुलिस अधीक्षक,जी को ज्ञापन अपनी मांगो को उनके समक्ष प्रस्तुत किया
🗓️ दिनांक : 25 मई सोमवार
⏰ समय : सुबह 9:00 बजे
📍 स्थान : थाना सिंहपुर
🙏 सकल जैन समाज, सिंहपुर सतना

60
7031 views

Comment