logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कर्नाटक से जालौर के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने का अनुरोध

बेलगाम कर्नाटक : प्रवासी श्रमिकों की कठिनाइयों को देखते हुए सेंट्रल गवर्नमेंट से अनुरोध किया गया है कि रेलवे मंत्री अश्वनी कुमार जी को कर्नाटक में रहने वाले प्रवासी बंधुओं के लिए ट्रेन सेवा बढ़ाई जाए। हुबली जंक्शन और बेलगांव से जालौर, जोधपुर के लिए अतिरिक्त ट्रेनें संचालित करने की मांग की गई है। विशेष रूप से जालौर, भीनमाल और सिरोही के लाखों लोग जो कर्नाटक और महाराष्ट्र में रहते हैं, टिकट उपलब्धता की समस्याओं से जूझ रहे हैं।

लोकप्रिय सांसद लुंबा राम चौधरी जी और रेलवे मंत्री अश्वनी कुमार जी से आग्रह किया गया है कि वे बंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हफ्ते में दो दिन नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था करें। इस पहल से सिरोही और जालौर के निवासियों को लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा में सहूलियत होगी। महेंद्र चौधरी, बेलगाम, कर्नाटक की मीडिया रिपोर्ट में इस समस्या को उजागर किया गया है।

147
9045 views

Comment