logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुली से पतरिहा बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ


(दुद्धी सोनभद्र रिपोर्ट — नितेश कुमार)

विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली में आज कब्रिस्तान महुली से पतरिहा बॉर्डर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभ उद्घाटन ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल द्वारा विधिवत फीता काटकर किया गया। इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के शुरू होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बताया गया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाई होती थी। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को प्रस्ताव देकर सड़क निर्माण की मांग की थी।

ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिली और आज सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। उद्घाटन के दौरान ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने कहा कि गांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस सड़क के निर्माण से महुली एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा तथा आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्राम प्रधान एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

238
5979 views

Comment