logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महराजगंज में AIMIM ने ईदुल अजहा पर ज्ञापन सौंपा

महराजगंज: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महराजगंज यूनिट ने जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में पवित्र पर्व ईदुल अजहा के अवसर पर बेहतर बिजली सप्लाई और साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी महराजगंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि त्योहार के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो तथा ईदगाहों, मस्जिदों और मोहल्लों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

AIMIM पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के समय प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और जनता की बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मजलिस हमेशा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी आम जनता की समस्याओं और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रहेगी। ज्ञापन कार्यक्रम में रुहुल्लाह खान, हाफिज अली हसन, सफी मोहम्मद, वसी अहमद, अफसर अली, सैफ अली खान, गुड्डू प्रधान, मास्टर कलीमुल्लाह, युनुस, महेंद्र पासवान, सलीमुल्लाह, दीपक भारती, मुबारक अली, मोहम्मद महताब, नूर आलम, रमजान, महबूब, माजिद, अफजल, जमाल, शैलेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

9
334 views

Comment