logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हिमाचल में 2026 पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे

हिमाचल प्रदेश: पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव 2026 को तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को आयोजित किया जा रहा है। मतदान के साथ ही पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंच के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। वहीं, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम तीनों चरणों के मतदान के बाद 31 मई को एक साथ जारी किए जाएंगे। 28 मई को दूसरे चरण तथा 30 मई को तीसरे चरण का मतदान होना है।

सोलन विकास खंड पूरी तरह तैयार है, जहां 77 मतदान दलों को आवश्यक सामग्री और दिशा-निर्देश के साथ रवाना कर दिया गया है। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर वैध पहचान पत्र लेकर आना अनिवार्य है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर वे मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, सरकारी/PSU कर्मचारी पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटो सहित बैंक या डाकघर पासबुक और फोटो सहित पेंशन दस्तावेज़ का उपयोग कर सकते हैं।

इन चुनावों में पहली बार महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोटि देवरा स्कूल में महिलाओं की टीम मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह संचालित करने में सक्रिय है।

6
311 views

Comment