पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल ने दिया ज्ञापन
मांगरोल दिनांक 25 मई 2026 पेंशनर समाज उप शाखा मांगरोल के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा RGHS के अंतर्गत पेंशनर को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है। लेकिन राज्य सरकार के निर्णय अनुसार निजी चिकित्सालय एवं फार्मा स्टोर समय पर पेंशनरों को निशुल्क इलाज दवाइयां एवं जांच सुविधा उपलब्ध नहीं करवाते हैं। इसके विरोध में आज उपखंड अधिकारी मांगरोल को मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में श्रीमान मुख्यमंत्री महोदय को समय पर इलाज एवं निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए पेंशनर समाज पुरजोर मांग करता है। पेंशनर समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी को चंद्र गोचर ने बताया कि अगर सरकार ने हमारी न्यायपूर्ण मांगों पर विचार नहीं किया तो सरकार के लिए यह कार्य बहुत घातक होगा। पेंशनर समाज राज्य स्तर पर इस मामले में आंदोलन के लिए तैयार है। ज्ञापन के समय लगभग 60 पेंशनर उपस्थित थे।