logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब में नगर चुनाव और बकरीद पर दो दिन सरकारी छुट्टियां

जालंधर : पंजाब में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के कारण 26 मई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन पूरे राज्य में मतदान प्रक्रिया के चलते सभी सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। सरकार ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

इसके बाद 27 मई को ईद-उल-जुहा (बकरीद) का पर्व मनाया जाएगा और पंजाब सरकार के वार्षिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार इस दिन भी स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। लगातार दो दिनों की छुट्टियों से बच्चों और सरकारी कर्मचारियों को राहत मिली है और भीषण गर्मी में लोगों को कुछ आराम की उम्मीद है।

13
83 views

Comment