logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शव गांव पहुंचते ही सूरतगंज-फतेहपुर बड़े चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।




सूरतगंज बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में बोलेरो और बाइक की टक्कर में घायल हुए दूसरे युवक की भी मौत के बाद रविवार देर शाम तनाव बढ़ गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही सूरतगंज-फतेहपुर बड़े चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया।जानकारी के अनुसार, फूलपुर गांव निवासी दो सगे भाई रविवार सुबह बाइक से दवा लेने फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदपुर खाला चौराहे के महावीर गोल्ड स्टोर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों भाई और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एखलाशुद्दीन को मृत घोषित कर दिया।शाम को जब दूसरा शव गांव पहुंचा, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण चौराहे पर जमा हो गए। उन्होंने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व न्याय की मांग की।सूचना मिलते ही फतेहपुर सीओ जगतराम कन्नौजिया और मोहम्मदपुर खाला थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे तक ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और शव को सड़क से हटवाया गया।स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दूसरी ओर, हादसे में घायल बोलेरो चालक आलोक सिंह का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

0
66 views

Comment