logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चकहमीद में गरजा बखरी क्रिकेट क्लब का बल्ला, 24.1 ओवर में दर्ज की शानदार जीत विशाल मालाकार का ऑलराउंड धमाका, बखरी क्रिकेट क्लब ने आइडियल एकेडमी को हर

बखरी/चकहमीद: हाई स्कूल चकहमीद के मैदान में रविवार को बखरी क्रिकेट क्लब और आइडियल क्रिकेट एकेडमी के बीच एक दिवसीय लेदर बॉल क्रिकेट मैच का शानदार आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में बखरी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 153 रन बनाए और बखरी क्रिकेट क्लब के सामने 154 रनों का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बखरी क्रिकेट क्लब की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24.1 ओवर में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
इस रोमांचक मुकाबले में बखरी क्रिकेट क्लब के हरफनमौला खिलाड़ी विशाल कुमार मालाकार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।
बखरी क्रिकेट क्लब के कोच राजेश कुमार एवं टीम मैनेजर नीरज कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं में क्रिकेट के प्रति लगातार उत्साह बढ़ रहा है।
मैच का उद्घाटन हाई स्कूल चकहमीद के प्रधानाध्यापक श्री शंभू कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
📌 नोट:
जो खिलाड़ी क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे एक बार जरूर संपर्क करें।
बखरी क्रिकेट क्लब: 6207913748, 9110106059

61
7663 views

Comment