logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीवा सड़क दुर्घटना में जैन संतों की मृत्यु पर जैन समाज का आक्रोश

रीवा: सड़क दुर्घटना में आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी एवं 105 उपशम मति माताजी की मृत्यु के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। दोनों माताजी सोच क्रिया के लिए जा रही थीं, तभी एक कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी समाधि हो गई। इस घटना के बाद पूरे देश में जैन समाज द्वारा संत सुरक्षा की मांग जोर पकड़ने लगी है।

सिंग्रामपुर में सकल दिगंबर जैन समाज ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला और मंदिर प्रांगण में माताजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद नायब तहसीलदार विनोद पांडेय एवं सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी गणेश दुबे को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय संत सुरक्षा अधिनियम लागू करने, रीवा घटना में आईपीसी के तहत कठोर कार्रवाई करने, बिहार में संतों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने और सभी धर्मों के संतों के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित थे।

3
133 views

Comment