logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं:अमिय रमण

गोरखपुर। दिनांक 24 मई 2026 को धनबाद के मैथन में स्थित दामोदर वैली कॉरपोरेशन(D.V.C). जो थर्मल पावर,हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर, फ्लड कंट्रोल,ईको कंजर्वेशन आदि के लिए भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय+पश्चिम बंगाल सरकार+झारखंड राज्य सरकार का संयुक्त उपक्रम है, के Mython Dam, Dhanbad स्थित पेंशनर समाज के कार्यालय मे आयोजित विशेष बैठक में गोरखपुर से चलकर अखिल भारतीय फेडरेशन "भारत पेंशनर्स समाज" के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अमिय रमण एवं पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन, गोरखपुर ( महिला) की अध्यक्षा श्रीमती रेखा रमण ने भाग लिया। उनके मैथन आगमन पर डीवीसी पेंशनर्स समाज की ओर से भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया गया।श्री रमण ने बैठक में उपस्थित संगठन के केंद्रीय सचिव श्री द्वारिका प्रसाद जी, शाखा अध्यक्ष श्री रूद्र प्रताप सिंह, शाखा मंत्री श्री कैलाशपति महतो,अन्य पदाधिकारी श्री देवराज नस्खर, श्री सुभाष चंद्र कुंभकार तथा तमाम माननीय सदस्यों कीउपस्थित में आठवें वेतन आयोग के समक्ष भारत पेंशनर्स समाज द्वारा रखे गये पेंशनर्स के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों से अवगत कराया। कहा कि किसी भी स्थिति में पेंशनरों की सामाजिक सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
सभी के मन में भारत पेंशनर्स समाज द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को जानने की उत्सुकता थी। सभी की उत्सुकता को श्री रमण ने भारत सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण जानकारी देकर संतुष्ट किया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया गया। श्री एवं श्रीमती रमण ने बताया कि वहां के सदस्यों से मिली आत्मीयता मानस पटेल पर सदैव अविस्मरणीय रहेगी।

340
6701 views

Comment