logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Date : 25 May 2026 : चाईबासा मतकमहातु पंचायत भवन .प्रोजेक्ट बदलाव” के तहत 75 संकुल संगठनों में सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और आजीविका पर जोर.

Date : 25 May 2026 : चाईबासा मतकमहातु पंचायत भवन .प्रोजेक्ट बदलाव” के तहत 75 संकुल संगठनों में सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और आजीविका पर जोर*



चाईबासा : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तहत संचालित “प्रोजेक्ट बदलाव” के अंतर्गत सोमवार को जिले के 75 संकुल संगठनों (सीएलएफ) में सखी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा प्रखंड के मतकमहातु पंचायत भवन में आयोजित संकुल स्तरीय सखी संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य संकुल संगठनों से भी जुड़कर संवाद किया।



कार्यक्रम की शुरुआत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा उपायुक्त के पारंपरिक स्वागत से हुई। संवाद के दौरान उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों में समाज को नई दिशा देने की ताकत है और महिलाएं सामाजिक बदलाव की मजबूत कड़ी बन सकती हैं। उन्होंने हाल ही में 24 मई को आयोजित रक्तदान शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और स्वैच्छिक रक्तदान की सराहना की।



उपायुक्त ने जिले में प्रत्येक माह आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों में समूह सदस्यों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया तथा “प्रोजेक्ट बदलाव” के तहत संचालित विशेष गतिविधियों की जानकारी साझा की। ग्रामीण स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी 75 सीएलएफ स्तर पर बर्तन बैंक संचालन, आकस्मिक जरूरतों के लिए प्रत्येक सदस्य से ₹20 योगदान लेकर आकस्मिकता निधि कोष तथा सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कोष गठन की पहल पर भी चर्चा की गई।



संवाद के दौरान आजीविका नियोजन, सामाजिक समावेशन, जेंडर संवाद, वित्तीय साक्षरता, कैडर समीक्षा और सीएलएफ ईसी-1 एजेंडा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण, मकान गणना और मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर भी विस्तृत जानकारी साझा करते हुए प्रशासन को सहयोग देने की अपील की गई।



उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दीदी बाड़ी योजना के तहत महिलाओं द्वारा उत्पादित फल, सब्जियों और अन्य उत्पादों के बेहतर बाजारीकरण के लिए कृषि उत्पाद निर्यातकों से विचार-विमर्श किया जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके।



बैठक में भीषण गर्मी और हीट वेव से बचाव, क्लस्टर स्तर पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, मलेरिया रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त के नेतृत्व में उपस्थित सभी सीएलएफ सदस्यों ने देश के विकास और समाज की उन्नति में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की शपथ ली।

20
822 views

Comment