logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जीवन में जल एवं वृक्षों का महत्व है-वीरेंद्र शास्त्री संत बरेहटा

बनखेड़ी-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के दिशा निर्देशानुसार एवं ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड बनखेड़ी के समस्त नवांकुर संस्थाओं के सहयोग से प्रस्फुटन समितियों में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाचावानी मैं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जल स्रोतों की पूजन कर नवाकुर सखियों ने कलश यात्रा निकाली जिसमें वक्ता के रूप में वीरेंद्र शास्त्री जी संत बरेहटा द्वारा बताया कि गंगा दशहरा का पावन पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन पवित्र मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर अवतरण हुआ था हम सभी को जल स्रोतों की साफ सफाई एवं जल संरक्षण वृक्षारोपण पर आज काम करने की बहुत जरूरत है इस भीषण गर्मी के तापमान को कम करने में सहायक वृक्षारोपण ही होगा शास्त्री जी ने जन अभियान परिषद की प्रशंसा करते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाचावानी का सराहना की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा चयनित नवांकुर संस्था बनखेड़ी मां नर्मदा ग्राम विकास समिति अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद मेहर ने जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण को लेकर शपथ दिलाई कार्यक्रम के चलते विकासखंड बनखेड़ी के बाचाबानी सेक्टर के अंतर्गत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों में बाचाबानी हनोतिया, महुआखेड़ा, झिरियाझोरा, पांजरा, बनखेड़ी साहित विकासखंड बनखेड़ी के ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां में भी गंगा दशहरा पर्व का जगह-जगह अपने अपने सेक्टर में कार्यक्रमो में नवाकुर संस्थाओं के प्रमुख ओंकार प्रसाद राजपूत लक्ष्मी प्रसाद मेहर तुलसीराम कहार भागीरथ प्रसाद कुशवाहा सहित परामर्शदाता सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राऐ नवाकुर सखियां ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य एवं धर्म प्रेमी व्यक्ति की उपस्थिति में ब्लॉक समन्वयक सुखवती वर्मा ने बताया कि भविष्य में अपने परिवारों को ऑक्सीजन देने के लिए वृक्षारोपण करना बहुत नितांत आवश्यकता है कार्यक्रम का आभार व्यक्त ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल एवं सचिव शेखर पटेल ने किया ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की

16
2169 views

Comment