दौसा: महवा में सनोज सैनी से लूटपाट की वारदात
दौसा: महवा से खबर है कि पीड़ित सनोज सैनी निवासी धन्तुरी ने बताया कि बाइक पर सवार होकर रिंकू प्रशांत और अजय जबर ने उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाया। इसके बाद उन्होंने सनोज सैनी की थोड़ी में चाकू घोंपकर 6700 रुपए लूट लिए।
पुलिस ने इस मामले की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सनोज सैनी के बयान के आधार पर छानबीन जारी है।