नवादा: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, दो की मौत तीन घायल
नवादा: जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी पाली गांव में पुरानी रंजिश के कारण चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था और दोनों ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। एक पक्ष ने बेल करा ली थी, जबकि दूसरे पक्ष के लोग सरेंडर नहीं कर पाए, जिससे विवाद और तीव्र हो गया।
इस विवाद के बाद आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे, जिसके बाद चाकूबाजी की घटना हुई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले हिसुआ पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया। गंभीर स्थिति के चलते सभी घायलों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेजा गया। नवादा एसपी अभिनव धीमान समेत पुलिस कर्मी सदर अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।