logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी| महिला कल्याण विभाग द्वारा नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित कर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव|

अमेठी: महिला कल्याण विभाग ने 25 मई 2026 को संयुक्त जिला चिकत्सालय गौरीगंज में विभागीय योजनाओं की जन-जागरूकता कार्यक्रम के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत 11 नवजात कन्याओं को कन्या सुमंगला पम्पलेट के साथ बेबी किट वितरित की गई। हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम, वन स्टॉप सेंटर, तथा समस्त बच्चियां और उनके अभिभावक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन के जेंडर स्पेशलिस्ट राकेश कुमार यादव, वन स्टॉप सेंटर केसवर्कर ममता यादव, जूनियर अकाउंटेंट जानवी गुप्ता और अन्य लाभार्थी भी शामिल हुए। उपस्थिति लोगों को पम्पलेट के माध्यम से विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

5
2955 views

Comment