logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा ...

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का हंगामा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा

एनटीए भंग, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी और पेपर लीक को राष्ट्रविरोधी अपराध घोषित करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी

एटा, नीट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले कई वर्षों से NEET का पेपर लीक होना एक उद्योग बन चुका है, लेकिन आज तक किसी भी दोषी को सजा नहीं मिली है।
चंद्रकांत चक (गांधी) जिलाअध्यक्ष- कांग्रेस (अ.जा.वि.) एवं ठाकुर अनिल सोलंकी (पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार पेपर लीक पर नियंत्रण करने में असफल हो रही है, जिससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।
ज्ञापन में ये पांच मांगें रखी गईं:- एनटीए (NTA) को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर जांच कराई जाए, प्रभावित छात्रों को समुचित मुआवजा दिया जाए, पूरे मामले की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए, पेपर लीक को राष्ट्र विरोधी अपराध घोषित किया जाए।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को अविलंब स्वीकार नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी छात्र-युवाओं के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन देने वालों में चंद्रकांत चक (गांधी) एडवोकेट, ठाकुर अनिल सोलंकी, रामकुमार सक्सेना पीसीसी, नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी, सुभाष सागर एडवोकेट (पूर्व सभासद), संतोष गौतम एडवोकेट, ज्योति चौहान सोलंकी एडवोकेट, पुष्पेंद्र बघेल एडवोकेट, आमिर अली, वेदप्रकाश माथुर एडवोकेट, इस्लाम खान, मोहम्मद मन्नान एडवोकेट, अमित मिश्रा, संजीव गुप्ता, नितिन तिवारी आदि शामिल रहे।

4
50 views

Comment