logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद में मौत रूपी धुआँ उगल रही अवैध भट्टीया माझोला थाना क्षेत्र के जन्नत बाग में धड़ल्ले से चल रहा पीतल-एल्युमीनियम गलाने का काला कारोबार

मुरादाबाद के थाना माझोला क्षेत्र की टीपी नगर चौकी इलाके के जन्नत बाग में अवैध तरीके से पीतल और एल्युमीनियम गलाने की भट्टियों का संचालन लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक सानू और नईम नाम के दो पार्टनर इस पूरे अवैध कारोबार को चला रहे हैं। दिन-रात धधकती इन भट्टियों से निकल रहा जहरीला धुआं इलाके की हवा को जहरीला बना रहा है, जबकि भट्टियों की राख को गागन नदी में डालकर पानी को भी प्रदूषित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहरीली राख को नदी में ठंडा कर खुलेआम पर्यावरण के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हवा भी जहरीली... पानी भी जहरीला !
भट्टियों से उठता काला धुआं लोगों की सांसों में जहर घोल रहा है। आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इतना ही नहीं, लगातार फैल रहे प्रदूषण से आसपास के बड़े बड़े पेड़ भी सूखने लगे हैं।
प्रदूषण विभाग और पुलिस पर संरक्षण के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना संरक्षण के इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर प्रदूषण विभाग और संबंधित पुलिस की आंखों के सामने यह जहरीला कारोबार कैसे चल रहा है?
क्या यही है जीरो टॉलरेंस नीति ?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन
जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।
अब सबसे बड़े सवाल आखिर किसके संरक्षण में चल रही हैं ये अवैध भट्टियाँ ?
गागन नदी में जहर घोलने वालों पर कब होगी कार्रवाई?
प्रदूषण विभाग और स्थानीय पुलिस आखिर क्यों खामोश ?
जनता की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कब चलेगा बुलडोजर ?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
फिलहाल इलाके के लोग डरे हुए हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।'Aima Media moradabad Firoz Alam

9
9 views

Comment