logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जल है तो कल है के संदेश के साथ निकाली प्रभात फेरी व रैली :-



- - - - वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 के तहत विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने लिया जल बचाने का संकल्प :-
मोहनगढ़(जैसलमेर) - पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवा एवं नेहड़ाई में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान 2026 के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी, रैली, कलश यात्रा एवं जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को जल बचाने का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत देवा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जैसलमेर के तत्वावधान में चल रहे अभिरुचि एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण सेवा समर कैंप के तहत छात्र-छात्राओं, महिला एवं पुरुष अभिभावकों तथा विद्यालय कार्मिकों ने प्रभात फेरी व रैली निकाली। रैली के दौरान “जल है तो कल है” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गणपत राम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य आमजन को दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संग्रहण एवं संरक्षण के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुएं, बावड़ी एवं तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धाई देवी, समाजसेवी प्रकाश चंद, व्याख्याता खेमाराम, राकेश कुमार, ओम प्रकाश एवं भजनलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेहड़ाई एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में भी प्रभात फेरी, कलश यात्रा एवं जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य भंवरूराम पंवार एवं ग्राम विकास अधिकारी डूंगराराम ने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, श्रमदान, जल स्रोतों की सफाई तथा वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

0
121 views

Comment