राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काणोद में बैटरी, यूपीएस व प्रिंटर चोरी :-
--- देर रात अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी :-
मोहनगढ़ - इन दोनों सरकारी वर्ग गैर सरकारी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। जिसके चलते विद्यालय सूने सुने आ नजर रहे है। जिसका फायदा अज्ञात चोर उठा रहे हैं। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काणोद में शुक्रवार देर रात्रि चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर विद्यालय परिसर से छह बैटरियां, यूपीएस तथा दो प्रिंटर चोरी कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन व ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जुझार सिंह ने बताया कि विद्यालय में एक निजी कंपनी द्वारा सौर ऊर्जा प्लेटों के साथ छह बैटरियां एवं बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस भेंट किया गया था। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और वहां से छह बैटरियां, यूपीएस तथा दो प्रिंटर चोरी कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह विद्यालय खुलने पर लगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जब विद्यालय पहुंचा तो कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया। सामान गायब मिलने पर विद्यालय स्टाफ में हड़कंप मच गया। इसके बाद चोरी की सूचना संबंधित विभाग एवं पुलिस को दी गई। रविवार को मोहनगढ़ पुलिस थाना अधिकारी डॉ. गीता बिश्नोई काणोद पहुंचीं तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। वहीं विद्यालय प्रशासन चोरी हुए सामान का विवरण तैयार करने में जुटा हुआ है।