खगड़िया: 12 वर्षीय राजन कुमार 23 मई से लापता, परिवार चिंतित
खगड़िया : महेशखूंट थाना क्षेत्र के बल्लमजान गांव से 12 वर्षीय राजन कुमार 23 मई 2026 से रहस्यमय ढंग से लापता है। राजन कुमार, जो खगेश पंडित के पुत्र हैं, के गायब होने से परिवार में भारी चिंता और दुःख व्याप्त है। परिजनों ने आस-पास के इलाकों में खोजबीन की पर कोई सफलता नहीं मिली।
परिवार और आईमा मीडिया न्यूज़ ने आम जनता से इस बच्चे को ढूंढने में मदद की अपील की है। यदि किसी को राजन कुमार की कोई जानकारी हो, तो वे नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। महेशखूंट पुलिस को भी सूचित किया गया है। रिपोर्ट संवाददाता विकास कुमार, आईमा मीडिया न्यूज़ (खगड़िया)।